बागपत, मई 2 -- बागपत। मितली-डोला के जंगल में लोनी निवासी सुनील व लोकेश की ट्यूवेल पर शराब पार्टी के दौरान साथियों ने चाट विक्रेता की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सोनू कश्यप पुत्र वीर सिंह निवासी डोला के रूप में हुई है। सोनू गांव में फ्रूट चाट की ठेली लगता है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। परिजनों ने गांव के कुछ युवकों पर घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि देर रात जंगल में कुछ लोग शराब पार्टी कर रहे थे, तभी किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सोनू पर ईंटों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.