लखनऊ, जून 29 -- चिनहट इलाके में एक फ्लैट में शराब पार्टी के बाद गेस्ट एसी खुला छोड़कर चले गए। इससे सोमवार सुबह फ्लैट में आग लग गई। अपार्टमेंट के पांचवे तल पर स्थित फ्लैट से आग की लपटें निकलते देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और दमकल को सूचना दी। गोमतीनगर फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गोमतीनगर फायर स्टेशन अफसर मामचंद्र बड़गूजर के मुताबिक चिनहट अयोध्या रोड पर एक्यूएस अपार्टमेंट है। पांचवे तल पर एक फ्लैट में व्यवसायी तौकीर अहमद होम स्टे चलाते हैं। किराए पर फ्लैट उठाते हैं। सुबह करीब आठ बजे आग की लपटें और धुआं निकलते देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। घटना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गोमतीनगर फायर स्टेशन से दो गाड़ी मौके पर रवाना की गई। दमकल कर्मियों और चिनहट पुलिस की मदद से घं...