बागपत, मई 8 -- छपरौली। क्षेत्र के गांव नांगल में तीन व्यक्तियों ने एक युवक की घर से बुलाकर लोहे के सरिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया हैं। एक आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई हैं। मृतक दीपक पुत्र शीशपाल उम्र 27 वर्ष निवासी नांगल छपरौली था। परिजनों के अनुसार गांव के ही तीन युवक दीपक को शाम के समय घर से बुलाकर ले गए थे। ट्यूबवेल पर शराब पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर इनका आपस में झगड़ा हुआ जिसके बाद तीनों युवकों ने लोहे की रॉड से दीपक की जमकर पिटाई कर डाली। यह भी पढ़ें- गौनाहा में युवक की गला घोंट कर हत्या लहूलुहान हालत में दीपक को वहीं छोड़ तीनों हमलावर युवक वहां से भाग निकले। दीपक को तलाशते हुए परिजन जब ट्...