रामगढ़, जुलाई 2 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के पतरातु बस्ती स्थित आईटीआई कॉलेज के समीप जंगल में मंगलवार देर रात शराब पार्टी के दौरान युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान अमन मुंडा पिता स्व नंदू मुंडा, निवासी छोटकी मुर्राम पतरातु बस्ती के रूप में हुई है। मारपीट में घायल होने के बाद उसे स्थानीय लोगों और घर वालों की मदद से एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...