शराब पार्टी के दौरान की गाली-गलौज, तो दोस्त ने सीने में प्रहार कर मजदूर को उतारा था मौत के घाट
उरई, जुलाई 27 -- कोंच। संवाददाता नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भकरौल में बीती 4 जुलाई को हुई मजदूर की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मजदूर के खास दोस्त ने की थी जो 5 जुलाई को मजदूर का शव मिलने के बाद से लापता था। पुलिस हिरासत में हत्यारोपी दोस्त ने बताया कि शराब पार्टी के दौरान उसके साथ गाली गलौज की गई थी जिसके बाद तैश में आकर उसने मजदूर के सीने पर प्रहार किया जिससे उसकी मौत हो गई। इस हत्या को लेकर मृतक की पत्नी ने गांव के दूसरे लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिनके खिलाफ पुलिस को सबूत नहीं मिले थे।ग्राम भकरौल निवासी महिला सुमन के मुताबिक उसका पति राजकुमार 45 वर्ष के बीती 4 जुलाई को मजदूरी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था पर देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.