दरभंगा, मार्च 20 -- बिरौल। थाना क्षेत्र में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने को लेकर चल रही छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार की रात कार से शराब पार्टी करने जा रहे पांच दोस्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिसमे कार के चालक कृष्ण मोहन सिंह एवं उसमें सवार रमेश कुमार यादव,सुरेश यादव,आशीष कुमार राय, सचिन कुमार राय है। सभी सीमावर्ती कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र नदियामी गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष चद्रमणि ने बताया कि बुधवार की रात पु.अ.नी मुकेश कुमार के नेतृत्व मे पुलिस टीम कोठी पुल-उछटी मार्ग पर गस्ती कर रहा था। इसी दौरान रात्रि के करीब 11:30 बजे ठीका गांव की ओर से एक संदिग्ध कार आ रहा था। उसे रोक कर जब पूछताछ करते हुए कार की जांच किया गया तो उसमें से 375 एमएल के तीन बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने मौके स...