मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुशहरी। प्रह्लादपुर पंचायत के नरसिंहपुर टोला बेदौलिया में गुरुवार की रात करीब नौ बजे युवक का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। परिजनों ने दीनानाथ कुमार (20) को पीएचसी में भर्ती कराया। युवक के गले में तार से खींचे जाने के कई जख्म हैं। मामले में दीनानाथ के पिता सुरेंद्र सहनी ने बताया कि एक शराब तस्कर द्वारा पुत्र को जबरन शराब की डिलीवरी देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इनकार करने पर गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया। पुत्र के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों को देखकर तस्कर भाग गया। इसके बाद पुत्र की जान बची। उन्होंने बताया कि पुत्र का मुशहरी पीएचसी में इलाज चल रहा है। चिकित्सक राजेश कुमार ने बताया कि युवक के गले में कई जगह जख्म के निशान हैं। इधर, थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि घटना की शिकायत नहीं मिली ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.