अमरोहा, अप्रैल 12 -- क्षेत्र के गांव चांद्रा फॉर्म में शनिवार को शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। मामले में एसआई की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, गांव चांद्रा फॉर्म में एसआई नवीन भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम अवैध शराब पकड़ने गई थी। यहां आरोपी जग्गा के पास से 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक इसके बाद जग्गा समेत करतार देवी, रीना कौर व सुखविंदर ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एसआई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.