बांदा, अप्रैल 5 -- बांदा। संवाददाता शराब न पिलाने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े हमलावर मौके से फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी 23 वर्षीय सदाशिव शनिवार की शाम घर के बाहर बैठा था। इसी बीच पड़ोसी दोस्त मोहित आया और उससे शराब पिलाने की बात कहने लगा। इसी पर सदा शिव ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनो में नोक झोक हो गई। मामला हाथा पाई तक पहुंच गया। दोनों में लपटा झपटी हो गई। मोहित ने सदाशिव को पटक दिया। उसके चेहरे पर ताबड़तोड चाकू से कई वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आस पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.