कानपुर, मार्च 27 -- डेरापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम नोनारी में शराब न देने पर दो युवकों ने शराब विक्रेता को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। परिजन एंबुलेंस से उन्हें डेरापुर ले गये जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। नोनारी निवासी कपिल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 मार्च की रात्रि करीब 10 बजे उनके पिता बलवीर सिंह अपनी शराब की दुकान बंद कर रहे थे। उसी दौरान रैंगवा और बिसोहा निवासी दो युवक वहां पहुंचे और शराब की मांग करने लगे। आरोप है कि बलवीर सिंह ने दुकान बंद होने की बात कहकर शराब देने से मना करने पर दोनों ने लोहे की रॉड व डंडों से उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर भी हमलावर नहीं माने और मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में उनके दोनों पैर में फ्रैक्चर होने की बात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.