जहानाबाद, अप्रैल 16 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुकेश कुमार सिंह ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इनके नेतृत्व में बिहार नयी मुक़ाम हासिल करेगा। श्री सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि बिहार में शराब बंदी ख़त्म होनी चाहिए। इससे राजस्व की क्षति तो हो ही रही है, युवा वर्ग सूखे नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं। सूखा नशा के कारण अपराध बढ़ रहा है। सरकार को पूर्व में लिए गए शराबबंदी के निर्णय पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। जहरीले शराब के कारण अब तक कितने लोगों की मौत हो चुकी है। यह भी पढ़ें- बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? सम्राट चौधरी से मिलकर कुशवाहा के MLA बोले- इसकी जरूरत नहीं उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में पैसे की जो कमी पिछले वित्तीय वर्ष में आई है, उस दिशा ...