सीवान, मार्च 13 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के दो गांवों मिरजुमला व बलहां में पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण की भट्ठियों को ध्वस्त किया है। इस मामले में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह में बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आबकारी पुलिस तथा जिला पुलिस बल की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के मिरजुमला एवं बलहां गांवों में देशी शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी कर अवैध भट्ठी को ध्वस्त किया तथा एक हजार लीटर जावा को नष्ट किया। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह के शराब की बिक्री तथा सेवन पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील किया कि अगर किसी स्थान पर किसी व्यक्ति द्वारा शराब का कारोबार अथवा निर्माण किया जा रहा है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.