संवाददाता, फरवरी 26 -- कानपुर जिले के बिधनू थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में देशी शराब ठेके पर देर रात हुई मारपीट की घटना ने सनसनी फैला दी। शराब देने से मना करने पर आधा दर्जन युवकों ने सेल्समैन और उसके सहयोगी पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना किसान नगर रोड स्थित देशी शराब ठेके की है। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के चांदपुर कुलखेड़ा निवासी पवन तिवारी उक्त ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं। उनके साथ भवानीपुर निवासी 55 वर्षीय उदय सिंह उर्फ बाबा सहयोगी के तौर पर काम करते थे।शराब नहीं देने दबंगों का कहर बुधवार देर रात पास के कई गेस्ट हाउसों में शादी समारोह चल रहे थे। इन्हीं समारोहों से लौटे करीब आधा दर्जन युवक ठेके पर पहुंचे और शराब की मांग करने लगे।सेल्समैन पवन और उदय स...