शराब धंधेबाज सहित तीन गिरफ्तार
आरा, मार्च 30 -- बिहिया, निज संवाददाता। पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए शराब धंधेबाज सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष सुंदरेश्वर कुमार दास और पीएसआई रौशन कुमार ने दल-बल के साथ नगर के वार्ड नंबर आठ में छापेमारी कर छिपाकर रखी गयी 500 एमएल की 120 पीस किंगफिशर कंपनी की केन बियर बरामद की गई है। इस मामले में वार्ड नंबर आठ के निवासी सत्यनारायण तुरहा के पुत्र सत्येंद्र तुरहा उर्फ सीटी तुरहा को गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर पुलिस ने वारंटी नगर के पाइप लाइन मोमुहल्ला निवासी करण जायसवाल और अमराई नवादा गांव निवासी राम अयोध्या सिंह गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.