दरभंगा, फरवरी 18 -- बिरौल। थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराने को चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार की रात कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर सहित नशे की हालत में घूम रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शराब तस्कर कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के ब्रहमपुर गांव का रहने वाला कैलाश मुखिया है। उसे गश्ती कर रहे पुलिस अधिकारी राजीव कुमार ने अकबरपुर बेंक गांव डिलीवरी करने जाने के दौरान गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी ली गई तो बोरा में छिपकर 12 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। जबकि रात्रि में सुपौल बाजार के भगत सिंह चौक पर गश्ती कर रहे पुलिस अधिकारी अरविंद कुमार 2 ने हल्ला करते समस्तीपुर जिला के नीमी गांव निवासी सुभाष कुमार, मोहन साहु, गुड्डू कुमार साहु, लक्ष्मी कांत एवं टुनटुन मांझी को हिरासत में लिया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.