समस्तीपुर, मार्च 27 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के बेलारी गांव के वार्ड 5 में बुधवार की रात विदेशी शराब के साथ दो सगे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया। धंधेबाज की पहचान गांव के धनिक लाल साह का पुत्र अंकित कुमार एवं शिवम कुमार के रूप में हुयी। जानकारी देते हुए उजियारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजित कुमार ने बताया की उन्हें सूचना मिल रही थी की दोनों भाई पिछले दिनों से शराब का धंधा अपने घर में स्टॉक करके कर रहा है। इसी बीच पुलिस ग्राहक बनकर मौके पर पहुंच कर छापेमारी कर दी। इसमें दोनों सगे भाई को बतौर धंधेबाज गिरफ्तार करने के साथ ही घर की तलाशी लेने पर 4 कार्टन में बंद 77 बोतल यानी लगभग 32 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि बुधवार की रात्रि गश्ती के दौरान एसआई बिहारी कुमार छापेमारी का नेतृत्व कर रहे थ...