शराब धंधेबाज को फिर भेजा गया जेल
बेगुसराय, मई 23 -- गढ़हरा(बरौनी)। गढ़हरा थाना अंतर्गत बारो जाने वाली सड़क पर शुक्रवार की शाम पुलिस ने राजदेवपुर निवासी रामानंदन साह के 36 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार साह को शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से रॉयल स्टेज एक लीटर 500 एमएल, ऑफिसर चॉइस 2 लीटर 520 एमएल, एलबी जॉर्ज विलियम 10 लीटर 180 एमएल के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। इससे पूर्व भी विनोद साह कई बार जेल जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.