भदोही, अप्रैल 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। बस्ती में संचालित हो रहे कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित कराने की मांग लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे डीघ ब्लॉक के सोनपुर कटरा निवासी ग्रामीणों ने पत्रक सौंपा। बस्ती में मदिरा की दुकान संचालित होने से ही रही दिक्कत से अवगत कराया। ग्रामीणों ने पत्रक सौंप शीघ्र ही शराब दुकान को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि शराब की दुकान उक्त गांव स्थित बस्ती में संचालित हो रहा है। सुबह दस बजे दुकान खुलते ही आठ-दस की संख्या में शराबियों का जमावड़ा हो जाता है। शराब के नशे में धुत्ते हुए शराबी बस्ती के लोगों से विवाद करने पर आमदा हो जा रहा हैं। इतना ही नहीं स्थानीय युवा भी शराब नशा की लत में फंस रहे हैं। शराब दुकान से चंद दूरी पर स्कूल भी संचालित हो रहा है। ऐसे में बस...