सराईकेला, अप्रैल 13 -- सरायकेला । गम्हरिया थाना क्षेत्र के छोटा गम्हरिया केपीएस रोड स्थित शराब दुकान से पिस्तौल दिखाकर रंगदारी मांगने एंव शराब उठा के ले जाने के मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने एक अप्राथमिक अभियुक्त मंयक बारी (31 वर्ष) को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है । अभियुक्त के पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल एंव एक मैगजीन बरामद किया है । इससे पहले उक्त अभियुक्त का आदित्यपुर थाने में रंगदारी व आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज है ।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सावैया ने अपने कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गम्हरिया के बेलाईडीह में छापामारी कर अप्राथमिक अभियुक्त मंयक बारी उर्फ गुल्लू ,बेलाईडीह निवासी को गिरफ्तार किया गया है तथा दूसरे का तलाश जारी है । यह भी पढ़ें- झारखंड आबकारी कॉन्स्टेबल भर्ती पर...