मिर्जापुर, फरवरी 18 -- अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनपुर घाटी में बीती रात शराब की दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत आठ लाख का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना किया। उसी रात एसपी भी अहरौरा थाने का निरीक्षण कर वापस लौटी थीं। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर कुसुम्ही निवासी अशोक कुमार सिंह की सोनपुर घाटी में देशी शराब और बियर की दुकान है। प्रतिदिन की तरह मंगलवार की रात सेल्समैन डीसिल कुमार दुकान बंद कर अपने घर चला गया। रात चोर लोहे के दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर घुसे। देशी शराब, बीयर और कैश काउंटर में रखे नगदी चुरा ले गए। सुबह लगभग छह बजे आस-पास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देख सेल्समैन को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सेल्समैन ने दुकान में चोरी की सूचना पीआरवी को दी। सूचना पर पहुंची पीआरपी और अहरौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.