वाराणसी, फरवरी 28 -- पिंडरा। सिंधोरा थाना क्षेत्र के सहमलपुर स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान का शटर चाड़कर कार से आए चोरों ने शुक्रवार रात 80 हजार नगद, 3 लाख की शराब चोरी कर ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान संचालक मनोज कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। फुटेज में कार से आए चार नकाबपोश चोर दिख रहे हैं। सेल्समैन अम्बर उपाध्याय ने बताया कि चोरी गए शराब की कीमत 3 लाख रुपए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...