सिमडेगा, अप्रैल 19 -- बानो, प्रतिनिधि। किसान मजदूर संघर्ष समिति बानो ने डीसी के नाम बीडीओ सह सीओ नईमुद्दीन अंसारी को ज्ञापन सौंपकर बानो रेलवे स्टेशन मुख्य पथ पर स्कूल और अस्पताल के नजदीक संचालित सरकारी शराब दुकान को स्थानांतरित कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सरकारी शराब दुकान के पास होली हार्ट पब्लिक स्कूल व दो अस्पताल मौजूद हैं। ऐसे बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और आए दिन शोर-शराबा भी होता रहता है। इससे पढ़ाई और इलाज दोनों प्रभावित हो रहे हैं। मौके पर समिति के अध्यक्ष महेश सिंह, सचिव आनंद मसीह तोपनो, सलाहकार जगदीश बागे आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.