बलिया, जून 21 -- नगरा। थाना क्षेत्र के नगरा देवरिया गांव मार्ग के जजला मोड़ के पास शुक्रवार की रात अंग्रेजी शराब के सेल्समैन को अज्ञात हमलावरों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही उसे पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देवरिया गांव निवासी दयाशंकर नगरा अंग्रेजी कंपोजिट शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। शुक्रवार की रात घर से नगरा आते समय जजला मोड पर कुछ लोगों ने उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सेल्समैन के भाई जयशंकर सिंह की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...