बरेली, मई 10 -- शराब दुकान के सेल्समैन का अपहरण कर मांगी फिरौती, एक आरोपी गिरफ्तार बरेली, मुख्य संवाददाता। बाइक में टक्कर लगने पर शराब दुकान के सेल्समैन ने विरोध किया तो कार सवार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। उसके फोन से कॉल कराकर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। इज्जतनगर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए सेल्समैन को बरामद कर एक अपहरणकर्ता को कार समेत गिरफ्तार कर लिया है। उसके तीन अन्य साथियों की तलाश जारी है।
घटना का विवरण भुता के गांव सिसैया निवासी अभिषेक बिथरी चैनपुर में केसरपुर कंपोजिट वाइन शॉप पर सेल्समैन हैं। शनिवार रात करीब 9:30 बजे अभिषेक अपने साथी ललित का प्लॉट देखकर लौट रहे थे। दो बाइक पर वे पांच लोग थे। एक बाइक पर अभिषेक व एक अन्य और दूसरी पर ललित, अमन व ओमवीर थे। फनसिटी से फीनिक्स मॉल के बीच तेज रफ्तार क्रेटा ने अचानक कट मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.