शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन, ग्रामीणों ने निकाला मार्च
बलिया, जून 28 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मंगलपुरा गांव के मुख्य चौराहा पर हाल ही में आवंटित शराब की दुकान के खिलाफ शनिवार को महिलाओं और युवाओं ने मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों ने आम्बेडकर तिराहा से तहसील तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर थे, जिन पर लिखा था 'शराब नहीं, शिक्षा का माहौल चाहिए।' ग्रामीणों का आरोप है कि इस दुकान के खुलते ही मुख्य मार्ग की कानून व्यवस्था चरमराने लगी है। अराजक तत्वों का जमावड़ा लगने से बेटियों और महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। इसका असर बच्चों के भविष्य पर पड़ेगा।तहसील में हंगामा की सूचना मिलते ही एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने ग्रामीणों को वार्ता के लिए बुलाया। यह भी पढ़ें- ग्राम बहावड़ी में शराब का ठेका बंद कराने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सही ठहरात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.