नैनीताल, अप्रैल 13 -- नैनीताल, संवाददाता। घटगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन चौथे दिन सोमवार को भी जारी रहा। उन्होंने प्रशासन से जल्द निर्णय वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में स्कूली बच्चे भी शामिल रहे।ग्रामीणों का कहना है कि सरकार और प्रशासन को क्षेत्र में विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए, न कि शराब की दुकान खोलकर युवाओं को नशे की ओर धकेलना चाहिए। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि वे अपने बच्चों का भविष्य बर्बाद होते नहीं देख सकतीं। उनका कहना है कि गांव में पहले से ही शराब के कारण कई परिवार प्रभावित हैं और नई दुकान खुलने से स्थिति और बिगड़ेगी। यह भी पढ़ें- शामा में 16 दिन तक भूख हड़ताल स्थगित ग्रामीणों ने कहा कि सरकार समय रहते अपने निर्णय में बदलाव नहीं करती है तो वे सामूहिक आत्मदाह जैस...