धनबाद, मई 6 -- जिले में शराब दुकानों के संचालन को लेकर उत्पाद विभाग की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इच्छुक कारोबारियों की कमी के कारण पांच दुकानों की बंदोबस्ती एक बार फिर टल गई। मंगलवार को लॉटरी प्रक्रिया के जरिए इन दुकानों का आवंटन किया जाना था, लेकिन एक भी आवेदन नहीं मिलने से विभाग को प्रक्रिया रद्द करनी पड़ी। उत्पाद विभाग ने 18 अप्रैल को पहली बार 10 दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। उस समय केवल पांच दुकानों के लिए ही आवेदन प्राप्त हुए, जिनका आवंटन कर दिया गया। शेष पांच दुकानों के लिए विभाग ने दोबारा प्रक्रिया शुरू की और 27 अप्रैल से 4 मई तक आवेदन मांगे, लेकिन इसके बावजूद कोई भी कारोबारी सामने नहीं आया। दरअसल शराब व्यवसाय में घटते मुनाफे, बढ़ते संचालन खर्च और सख्त निगरानी व्यवस्था के कारण कारोबारी इस क्षेत्र से दूरी बना रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.