फतेहपुर, फरवरी 28 -- खागा। होली पर्व को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। शनिवार शाम एसडीएम अभिनीत कुमार, सीओ दुर्गेश दीप और कोतवाल रमेश पटेल ने नगर क्षेत्र की विभिन्न शराब दुकानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कंपोजिट शराब दुकानों में स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, कैश मिलान और लाइसेंस संबंधी अभिलेखों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि निर्धारित मानकों और शासन की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन हो। उन्होंने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि होली के मद्देनज़र किसी भी प्रकार की अनियमितता, ओवररेटिंग या अवैध बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही ग्राहकों को निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा उपलब्ध कराने और समय सीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किस...