शराब दुकानदार को दी हत्या की धमकी
लखनऊ, जून 4 -- लखनऊ। आशियाना के गल्ला मंडी निवासी शराब के दुकानदार मनीष साहू ने मीट दुकानदार व उसके 12 कर्मियों पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मनीष ने बताया कि बंगला बाजार में उनकी मां चंद्रिका ट्रेडर्स नाम से दुकान है। एक जून को रात करीब दस बजे वह दुकान में थे, तभी मीट दुकानदार व उसके 12 कर्मचारी उनकी दुकान में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें दुकान से बाहर निकाल लिया। शोर मचाने पर आरोपी हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने मामले की शिकायत आशियाना पुलिस से की। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि मामले तफ्तीश की जा रही है। महिला 16 हजार का सामान लेकर भागीलखनऊ। अमीनाबाद में प्रताप मार्केट के पास दुकान लगाने वाले मो. अनस ने बलरामपुर के उतरौला निवासी संध्या वर्मा पर बिना भुगतान किए ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.