देवरिया, मई 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के रास्ते बिहार में शराब की तस्करी एक बार फिर तेज हो गई है। 15 दिनों में शराब की ऐसे चार से अधिक खेप पकड़ी गई, जिसमें शराब व वाहन तो मिले, लेकिन तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग सके। तस्कर क्यों नहीं हाथ लगे? यह एक संयोग है या कुछ और? हालांकि पुलिस के जिम्मेदार जल्द ही फरार तस्करों तक पहुंचने के दावे कर रहे हैं। 2016 मार्च तक देवरिया जिले में बिहार के शराब की तस्करी होती थी, लेकिन अप्रैल 2016 से बिहार में शराब बेचने, पीने पर भी रोक लग गई। इसके बाद यूपी के रास्ते बिहार में शराब की खेप भेजी जाने लगी। पहले शराब तस्कर हरियाणा निर्मित शराब की खेप मंगाते थे और बिहार भेजते थे। पुलिस की सक्रियता बढ़ी तो हरियाणा निर्मित शराब की तस्करी पर लगभग रोक लग गई और शराब तस्कर यूपी निर्मित शराब की तस्करी बिहार में करन...