शराब तस्कर 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
लखनऊ, जून 12 -- लखनऊ, संवाददाता। मड़ियांव पुलिस, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस की टीम ने शराब तस्करी करने वाले फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश सुमित उर्फ मोनू को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जाली नोट और शराब तस्करी करने वाले इनामी गैंगस्टर के पास से 12 सौ रुपए भी मिले हैं।एडीएसपी क्राइम किरन यादव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कानपुर देहात के अकबरपुर बरगवां गांव निवासी सुमित उर्फ मोनू है। मोनू पर गैंगस्टर समेत कई मामले दर्ज हैं। वह जाली नोट और शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। आरोपी मोनू पहले भी कई मामले में जेल जा चुका है। यह भी पढ़ें- अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार किरन यादव के मुताबिक मोनू जाली करेंसी बनाने के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहा था। इसके खिलाफ कानपुर के कई थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.