मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- पारू। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं, बर्थडे पार्टी में डांस करते दो नशेड़ियों को पकड़ा है। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पारू बाजार टोला में छापेमारी कर एक घर से आठ पीस टेट्रा पैक शराब के साथ तस्कर विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि मोहजमा गांव में बर्थडे पार्टी में नशे की हालत में नटवरलाल तथा सरैया निवासी नवीन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...