शराब तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पूर्णिया, मई 21 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की सप्लाई करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र के कनखुदिया नहर के समीप छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 180 एमएल की विदेशी शराब के 38 डब्बों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध शराब सप्लाई की सूचना मिल रही थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार युवक महियारपुर निवासी धनेश्वर यादव का पुत्र रमेश यादव है। आरोपी के खिलाफ थाना कांड संख्या 112/26 दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस अवैध का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.