देवरिया, मई 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में पुलिस टीम पर शराब तस्करों द्वारा गाड़ी चढ़ाने की घटना पहली बार नहीं है। इसके पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं जिले में हो चुकी हैं। 2023 में तो शराब तस्करों ने शराब तस्करी रोकने का प्रयास कर रहे सिपाही को स्कार्पियो से रौंद कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया और बाद में शराब तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- ट्रेनों से हो रही मादक पदार्थों की तस्करीशराब तस्करी का तरीका पहले बिहार की शराब सस्ती थी तो बिहार से यूपी में शराब की खेप पहुंचती थी। अप्रैल 2016 में बिहार में शराब बेचने व पीने पर रोक लग गई। इसके बाद यूपी के रास्ते बिहार में शराब की खेप पहुंचने लगी। पहले हरियाणा निर्मित शराब की खेप जिले के रास्ते से बिहार में पहुंचती थी। लेकिन 2019 से लेकर ...