शराब तस्करों ने बदला ट्रेंड, युवा व ई-रिक्शा चालकों को तस्करी में उतारा
देवरिया, जुलाई 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में एक बार फिर शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं और देवरिया के रास्ते बिहार में शराब की बड़ी-बड़ी खेप पहुंचने लगी हैं। शराब तस्करों ने तस्करी का ट्रेंड भी बदल दिया है। बाइक, ई-रिक्शा के माध्यम से शराब की खेप तो बिहार पहुंचा ही रहे हैं, लेकिन इन सभी के बीच एक बड़ा मामला देखने को मिल रहा है। युवाओं के साथ ही किशोरों को भी चंद रुपये की लालच में इस अवैध कार्य में तस्कर उतार रहे हैं। आए दिन पुलिस इसका खुलासा कर पुष्टि भी कर रही है। किशोर व युवाओं को बार्डर केवल पार कराने का दो से पांच हजार रुपये तक तस्कर उपलब्ध करा रहे हैं। पहले बिहार की शराब सस्ती हुआ करती थी, इसलिए बिहार से शराब की तस्करी यूपी में होती थी। लेकिन 2016 अप्रैल में बिहार सरकार ने शराब बेचने व पीने पर पूरी तरह से रोक लगा दिया। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.