नई दिल्ली, फरवरी 27 -- - हरियाणा के बहालगढ़ स्थित शराब के गोदाम में बंद कर तीन घंटे तक पिटाई की नई दिल्ली। शालीमार बाग इलाके में रविवार रात शराब तस्करों ने पिस्टल के बल पर एक्साइज विभाग के कांस्टेबल और उसके चालक का अपहरण कर लिया। दोनों को हरियाणा के बहालगढ़ स्थित एक शराब गोदाम में ले जाकर करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर पीटा और घटना का वीडियो भी बनाया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। मामले में शालीमार बाग थाने में अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट, सरकारी कर्मचारी पर हमला और हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित कांस्टेबल नरेश शर्मा ने बताया कि उन्हें इलाके में शराब तस्करों की गतिविधियों की जानकारी जुटाने भेजा गया था। वह चालक राहुल के साथ रात करीब दो बजे एक मॉल की पार्किंग में मौजूद थे। तभी 10-12 युवक लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और ...