मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- गायघाट, एक संवाददाता। बेनीबाद थाने के केवटसा चौक पर सोमवार को शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग के वाहन चालक की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे गायघाट सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर मोतीपुर थाना क्षेत्र के निवासी चालक संजय कुमार ने बेनीबाद थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह उत्पाद विभाग में तैनात सब इंस्पेक्टर के सरकारी वाहन का निजी चालक है। सोमवार को वह केवटसा चौक स्थित एक सैलून में दाढ़ी बनवाने के लिए बैठा था। इसी दौरान भटगामा निवासी शराब तस्कर पप्पू कुमार व मनोज पंडित समेत आधा दर्जन लोग आ धमके और घेरकर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने कहा कि शराब तस्करी की जानकारी पुलिस तक पहुंचाते हो। आसपास के लोगों के जुटने पर सभी आरोपित फरार हो गए। इस संबंध में बेनीबाद थानेदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.