शराब तस्करों को फिर भा रही हरियाणा निर्मित शराब, पहुंचा रहे बिहार
देवरिया, सितम्बर 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी नहीं, हरियाणा व चंडीगढ़ निर्मित शराब एक बार फिर तस्करों को भाने लगी है। शराब तस्कर देवरिया के रास्ते बिहार में हरियाणा व चंडीगढ़ निर्मित शराब की खेप पहुंचाने लगे हैं। इसकी पुष्टि एक दिन पहले देवरिया व बनकटा में शराब पकड़ कर पुलिस ने खुद की है। फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत अन्य टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों को भी टीम द्वारा गिरफ्तार कर लेने का पुलिस का दावा है। यह भी पढ़ें- ट्रक से छपरा भेजी जा रही चंडीगढ़ निर्मित 310 पेटी शराब बरामद, दो गिरफ्तारशराब पर पाबंदी और तस्करों की चालें पड़ोसी प्रांत बिहार में अप्रैल 2016 में शराब पर पाबंदी लगने के बाद देवरिया के रास्ते बिहार में शराब की खेप पहुंच रही है। 2017 से 2021 तक हरियाणा निर्मित शराब की बड़ी खेप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.