पटना, अप्रैल 17 -- शराब तस्करों की गिरफ्तारी नहीं होने और कांडों के अनुसंधान में लापरवाही के मामले में पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा ने पटना सिटी डीएसपी-1, अगमकुआं थानाध्यक्ष और अनुसंधानकर्ता दारोगा से स्पष्टीकरण मांगा है। आईजी ने पुलिस अधिकारियों से पूछा है कि इस लापरवाही के लिए क्यों नहीं आपलोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शुक्रवार को वे अपने कार्यालय कक्ष में सिटी एसपी पूर्वी और सिटी एसपी पश्चिमी के क्षेत्र के सभी डीएसपी और थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शराब कांडों की समीक्षा में पाया गया कि अगमकुआं थाने में कांडों की समीक्षा में घोर लापरवाही की गई है। समय से अनुसंधान नहीं पूरा किया गया है, इससे अभियुक्तों को लाभ होगा। आईजी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि शराब को लेकर जो कांड लंबित हैं उसका तत्काल ...