देवरिया, मार्च 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के गदपुरवा के एक मकान से नकली शराब बनाने के गिरोह के पर्दाफाश करने के बाद अब पुलिस गिरोह में शामिल तस्करों की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दे रही हैं। हालांकि फरार तस्करों का मोबाइल बंद होने के चलते पुलिस को उनका लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। इस गिरोह का रैकेट यूपी से बिहार तक फैला हुआ है। पुलिस पकड़े गए सरगना व मकान मालिक के मोबाइल काल डिटेल खंगाल गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों तक पहुंचने में जुटी हुई है। उधर एसपी संजीव सुमन ने गैंग पर गैंगस्टर लगाने का भी निर्देश दिया है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हिरिंदापुर के रहने वाले सुनील सिंह की गदपुरवा में मकान है। इस मकान में अपमिश्रित शराब तैयार करने का खेल बहुत दिनों से चल रहा था। होली के पहले यहां अंग्रेजी शराब तैयार की गई और यहां तैयार शराब की आपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.