दरभंगा, फरवरी 11 -- लहेरियासराय। उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश द्वितीय ने शराब तस्करी के आरोप में मनीगाछी थाने के महथौर निवासी अमर साह को सात वर्ष कैद व एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड का भुगतान नहीं करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा होगी। वहीं बहेड़ा थाना क्षेत्र के सुहथ निवासी विकास कुमार को पांच वर्ष कैद व एक लाख रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। अर्थदण्ड का भुगतान नहीं करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा होगी। गत दो फरवरी को न्यायालय ने दोनों को दोषी ठहराया था। अभियोजन की ओर से हेमंत कुमार ने बहस की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.