रुडकी, मई 24 -- भगवानपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध देशी शराब तस्करी में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है। भगवानपुर पुलिस शनिवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस सिकंदरपुर गांव के पास पहुंची तो एक संदिग्ध युवक कुछ सामान ले जाते नजर आया। पुलिस ने उसे बुलाने के लिए आवाज लगाई तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया और उसके पास मिले कट्टे की जांच की तो 48 देशी शराब के पव्वे बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि रिंकल निवासी सिकंदरपुर के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है। यह भी पढ़ें- रुड़की में 48 टैट्रा पैक देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...