हल्द्वानी, मार्च 17 -- लालकुआं, संवाददाता पुलिस ने लालकुआं, बिन्दुखत्ता और हल्दूचौड़ क्षेत्र में छापेमारी कर तीन शराब तस्करों जसवंत सिंह निवासी नजीमाबाद, किच्छा, राजकुमार निवासी लालकुआं और त्रिभुवन आर्या निवासी बेरीपड़ाव को गिरफ्तार किया। उनके पास से कच्ची शराब के 251 पाउच और 188 टेट्रा पैक बरामद किए। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक दया किशन सती, कांस्टेबल आनंदपुरी, कुबेर राणा, गणेश गिरी और कमल बिष्ट आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...