शराब तस्करी में एक युवक दबोचा
रुडकी, मई 12 -- रुड़की। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शराब तस्करी में एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही केस दर्ज कर चालान कर दिया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की ओर से जिलेभर में नशे के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह गंगनहर कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 52 पाउच देसी शराब के बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्वत ने बताया कि शराब तस्करी में संदीप निवासी टोडा एहतमाल, रुड़की के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है। यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ एक दबोचा इस दौरान पुलिस टीम में सिपाही रणवीर सिंह और विकास त्यागी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- शराब तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.