रिषिकेष, मार्च 1 -- नशा तस्करी के खिलाफ अभियान में जुटी पुलिस ने एक युवक को वाहन चेकिंग में पकड़ लिया। कार की तलाशी में पुलिस को नौ पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान विशाल, निवासी ग्राम कठवाड, कैथल, हरियाणा के रूप में हुई। कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने बताया कि आईडीपीएल क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस चेकिंग में जुटी थी। तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.