शराब तस्करी मामले में आरोपित गिरफ्तार
गोपालगंज, अगस्त 30 -- उचकागांव, एक संवाददाता। थावे थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान थावे थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव के निकेश कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपित बीते 29 सितंबर 2024 को उचकागांव थाना क्षेत्र के मथौली गांव के समीप स्कूटी से 450 बोतल देसी शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहा था। स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपित की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: 96 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.