औरंगाबाद, मई 16 -- मदनपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी मामले में नामजद दो वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अपर थानाध्यक्ष राजेश पासवान और एसआई सुशील कुमार चौधरी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के एरकी कला गांव में छापेमारी की। इस दौरान रामगति के पुत्र विजय राम को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। यह भी पढ़ें- स्पिरिट मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...