मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार एसटीएफ की टीम ने वांटेड शराब माफिया हथौड़ी थाना के बेरई गांव निवासी राजा गुप्ता को बुधवार अहले सुबह गिरफ्तार किया। उसे मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर से पकड़ा गया। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में शराब तस्करी व आर्म्स एक्ट के 16 कांड दर्ज हैं।वह ट्रेन से दूसरे राज्य निकलने की फिराक में था। बिहार एसटीएफ को सूचना मिलते ही उसे जंक्शन परिसर में ही पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने उसके पास से नकद 10,695 रुपये, दो मोबाइल, तीन सिम कार्ड, दो क्रेडिट कार्ड, एक घड़ी, दो चांदी की अंगूठी आदि जब्त की। पूछताछ के बाद उसे हथौड़ी थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। एसटीएफ ने बताया कि राजा नकली शराब बनाने के बड़े रैकेट से जुड़ा है। झारखंड व पश्चिम बंगाल से स्प्रिट की खेप मंगाकर हथौड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.