गया, फरवरी 25 -- होली से पहले शराब तस्करी पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गयाजी नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान के सरकारी और प्राइवेट अंगरक्षक दोनों को कोतवाली थाना की पुलिस ने शराब परिवन के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। वैरागी मोहल्ले में गुप्त सूचना पर कोतवाली थाना की पुलिस ने शराब से भरी एक स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की। टाउन डीएसपी वन सरोज कुमार साह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब की खेप पहुंची है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद दो संदिग्ध भागने लगे। तलाशी के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार से 108 लीटर बियर बरामद की गई, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। कार जब्त होने के बाद उसे छुड़ाने के लिए गया मेयर के सरकारी बॉडीगार्ड रितेश कुमार थाना पहुंचे और...