शराब तस्करी के दो आरोपियों ने किया सरेंडर
पलामू, सितम्बर 27 -- हुसैनाबाद। बिहार के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र में शराब तस्करी मामले में फरार नामजद आरोपित मनीष यादव और सीटू सिंह ने पुलिस की दबिश के बाद औरंगाबाद उत्पाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। मनीष हुसैनाबाद के लोटनिया गांव का निवासी है, जबकि सीटू सिंह भोजपुर के पीरो का रहने वाला है और वर्तमान में जपला के सिद्धनाथ नगर में रह रहा था। दोनों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। दोनों 2 सितंबर को पुरंदर बिगहा में ओम प्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह की हत्या के मामले में भी नामजद आरोपित हैं। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- शराब तस्करी के दो आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.